दो चार शब्द आसपास खड़े हो जाये तो
कविताओं से भीड़ जाते हैं
सुनीसुनाई बातों पर निशाना ताके, कन्धोंपे बंदूके,
आगे बढ़ते रहते हैं पता नहीं
दिलके आरपार जाने कौन देगा इनको
इतनी शिद्दत से खुदकुशी की बाते करते रहते हैं जैसे
दुनिया ने शब्द नहीं, शब्दों ने दुनिया दी हो
पैर चलते बहुत दूर, धीमी लय,
आंसुओं के दर तक आते
रुक गए हैं
तमाम जज़्बातो ने रास्ता रोक रक्खा हैं
इजाज़त नहीं
पता चला था यह शब्दों को नहीं पहचानती थी
दो चार शब्द आसपास खड़े हो जाये तो गोलियां चल जाती थी
जज़्बातों को अभी तक डर था
शब्दों को पास आने दिया जाये तो कवितायें मर भी सकती हैं
No comments:
Post a Comment